क्या अलसी खाने से साइड इफेक्ट होते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:30

सावधान, रोजाना अलसी खाने वालों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जरूर जानिए

अब तक आपने यही सुना होगा कि अलसी खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, और ये सब सुनकर ही आपने अगर इसका सेवन करना भी शुरु कर दिया है, तो संभल जाइए। जी हां, अलसी खाने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जानिए कौन से हैं वे 5 नुकसान -

1 अलसी का जरूरत से ज्यादा सेवन करना आपकी आंतों के लिए खतरनाक हो सकता है। खास तौर से तब, जब आप पर्याप्त मात्रा में तरल चीजों का सेवन नहीं करते। ऐसे में आंतों में ब्लॉकेज की आशंका बढ़ जाती है।

2 कुछ लोगों में अलसी का सेवन एलर्जी का कारण बन सकता है। यह न केवल लो ब्लडप्रेशर का कारण बन सकता है, बल्कि इससे घबराहट या उल्टी की शिकायत भी आपको हो सकती है।

3 वैसे तो कब्ज के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा अलसी का सेवन लूज़ मोशन का कारण बन सकता है।

4 गर्भावस्था में अलसी का सेवन हानिकारक हो सकता है इसलिए अगर आप इस स्थिति में अलसी का सेवन करते हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लीजिए।

5 अगर आप खून को पतला करने की दवा ले रहे हैं, तो अलसी का सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यह रक्तस्त्राव के खतरे को बढ़ा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info